सरकार ने अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।

बता दें कि जानलेवा कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में हैंड सैनिटाइजर की मांग काफी बढ़ गई है। देश में हैंड सैनिटाइजर की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
अधिसूचना में कहा गया है कि अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर का निर्यात प्रतिबंधित कर दिया गया है। सैनिटाइजर कीटाणुनाशक के रूप में काम करता है। इससे संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलती है।